फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in chambal forest bah millions od property ashes

चंबल के जंगल में लगी आग, लाखों की वन संपदा जलकर राख, नहीं पहुंच सकी दमकल

Mon, 20 May 2019 06:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
fire in chambal forest bah millions od property ashes
जंगल में धधकती आग - फोटो : अमर उजाला
थाना मंसुखपुरा के समीप चंबल के बीहड़ में स्थित जंगल में सोमवार को अचानक आग लग गई। धधकती लपटों की चपेट में आने से करीब एक किलोमीटर के दायरे के पेड़ और झाड़ियां जलकर राख हो गई। कई जीव जंतु भी जलकर मर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल और वन कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कछियारा के चंबल के बीहड़ में अचानक सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते भीषण लपटों ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में पेड़ और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


धधकती आग और उठते धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लपटों को गांव की तरफ बढ़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन कर्मियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी जंगल में रास्ता नहीं होने के कारण आग वाली जगह तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारी खुद आग बुझाने में जुटे।

पेड़ों की टहनियां और मिट्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

आग के कारण बीहड़ में खड़े हरे वृक्षों के साथ कई जीव जंतु भी जल गए। चंबल के बीहड़ में पूर्व में भी कई बार आग लग चुकी है। वहीं बीहड़ के जंगल में हिरण, बारहसिंगा, नीलगाय, काले हिरण, खरगोश, नेवला, इत्यादि जानवर रहते हैं। आग लगने की सूचना पर वन दरोगा दिलीप कुमार दुबे, वन्य जीव रक्षक जीतेंद्र कुमार, अनुरुद्ध कुमार आदि भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed