फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   final reservation list will be released today in Agra

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में 371 आपत्तियां निरस्त, आरक्षण में नहीं होगा बदलाव

Fri, 26 Mar 2021 01:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 01:22 AM IST
सार

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी ने किया निस्तारण
  • 21 मार्च को घोषित आरक्षण चार्ट ही अब अंतिम आरक्षण सूची के रूप में प्रकाशित होगा

विज्ञापन
final reservation list will be released today in Agra
पंचायत चुनाव

विस्तार

आगरा जिले में पंचायत चुनाव के नए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी ने आरक्षण में बदलाव के लिए आईं 371 आपत्तियां निरस्त कर दीं। 21 मार्च को घोषित आरक्षण चार्ट ही अब शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची के रूप में प्रकाशित होगा।

विज्ञापन


जिले की 214 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के आरक्षण के विरोध में आपत्तियां आई थीं। जिला पंचायत के 26 वार्ड, क्षेत्र पंचायत वार्ड में 13 और क्षेत्र प्रमुख के लिए दो आपत्तियों की जांच की गई है। 
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया कि आरक्षण में बदलाव के लिए आपत्तियों में कोई ठोस वजह नहीं मिली। किसी ने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह, सीडीओ, डीपीआरओ व अधिशासी अधिकारी की कमेटी ने सभी आपत्तियों को निरस्त किया है। 21 मार्च को जो आरक्षण सूची जारी की गई थी उसके आधार पर ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्रों पर रहेंगे पुख्ता इंतजाम
जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार में एडीएम, एसडीएम, मजिस्ट्रेट और निर्वाचन नोडल अधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील केंद्रों पर चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। 

सुबह 11 बजे जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। एत्मादपुर में महेंद्रभान इंटर कॉलेज, शमसाबाद में एसएस डिग्री और सैंया में माही इंटरनेशनल मतगणना केंद्र पर बिजली, पानी व अन्य सभी सुविधाएं तीन दिन में पूर्ण कराने के निर्देश निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं।

कलक्ट्रेट और 15 ब्लॉक में होंगे नामांकन 
जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट में होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों के नामांकन 15 ब्लॉक में होंगे। जिला प्रशासन ने नामांकन से लेकर मतदान, फिर मतगणना तक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed