{"_id":"6134c4908ebc3e5ad87ff491","slug":"fever-out-break-in-mainpuri-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या
Mon, 06 Sep 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:15 AM IST
सार
बुखार ने इन दिनों ब्रज में प्रकोप मचा रखा है। निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। वहीं सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं नाकाफी दिख रही हैं। मैनपुरी जनपद में अब तक 14 मरीजों ने बुखार से दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में बुखार से पीड़ित लोगों की लगातार मौत हो रही है। रविवार को शहर के रामलीला मैदान निवासी एक शिक्षक की पत्नी सहित दो महिलाओं की बुखार से मौत हो गई। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या एक महीने में 14 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिले में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। गांव से शुरू हुआ बुखार धीरे-धीरे शहर की तरफ बढ़ रहा है। शहर के मोहल्ला रामलीला निवासी रोशन सिंह प्राथमिक विद्यालय औंछा द्वितीय पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ज्योंती रोड स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी। तेज बुखार के साथ ही हाथ पैर में दर्द हुआ और आंखों से दिखना बंद हो गया। परिजन उन्हें इटावा एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर पालिका क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर अभई निवासी हेतराम सिंह की 80 वर्षीय पत्नी लीलावती को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उद्दैतपुर अभई में लोग दहशत में
गांव उद्दैतपुर अभई में लीलावती की मौत के साथ ही पिछले एक महीने में बुखार से पांचवीं मौत है। गांव में लगभग 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व शिविर लगाकर उपचार दिया गया था।
बुखार से दो महिलाओं की मौत हुई है इस संबंध में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर संबंधित क्षेत्र में जांच कराते हुए पीड़ितों को उपचार दिया जाएगा। डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड
गांव उद्दैतपुर अभई में लीलावती की मौत के साथ ही पिछले एक महीने में बुखार से पांचवीं मौत है। गांव में लगभग 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व शिविर लगाकर उपचार दिया गया था।
बुखार से दो महिलाओं की मौत हुई है इस संबंध में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर संबंधित क्षेत्र में जांच कराते हुए पीड़ितों को उपचार दिया जाएगा। डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड