{"_id":"6129d6a4c3145570a4095cdb","slug":"fever-out-break-in-kasganj-district-two-die-many-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में जानलेवा बुखार: दो की मौत, कई बीमार, लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में जानलेवा बुखार: दो की मौत, कई बीमार, लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
Sat, 28 Aug 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 AM IST
सार
जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमे की टीम के अलावा प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीम लगाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
कासगंज: बुखार से मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के कस्बा पटियाली के मोहल्ला काजी में बुखार से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 से अधिक लोग पीड़ित बताए गए हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमे की टीम के अलावा प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीम लगाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला काजी के आसिफ (22) पुत्र फारुख एवं सितारा (25) पत्नी मुस्तकीम की बुखार से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आशिफ को दो दिन पहले बुखार आया था। वह निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया था। उसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जबकि सितारा को शुक्रवार की शाम बुखार आया। उसका उपचार पहले पटियाली के निजी चिकित्सक ने किया उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसके पति मुस्तकीम उसे गंजडुंडवारा ले जा रहे थे। रास्ते में सितारा ने दम तोड़ दिया। इधर आशिफ की भी मौत हो गई। दोनों ही मृतकों के घर एक ही मोहल्ले में आमने-सामने हैं। इसके अलावा इसी मोहल्ले में 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मोहल्ले में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन