फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad will be renamed as Sindoorpuram Badshahi Bagh Brahmabagh proposal to change name passed

UP: फतेहाबाद अब सिंदूरपुरम, बादशाही बाग कहलाएगा ब्रह्माबाग; नाम बदलने का प्रस्ताव पास

Tue, 24 Jun 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में फतेहाबाद और बादशाही बाग के नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया।  फतेहाबाद का नाम सिंदूरपुरम कर दिया गया है। वहीं बादशाही बाग अब ब्रह्माबाग कहलाएगा।

 

विज्ञापन
Fatehabad will be renamed as Sindoorpuram Badshahi Bagh Brahmabagh proposal to change name passed
आगरा जिला पंचायत की बोर्ड बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सोमवार को फतेहाबाद कस्बा का नाम बदलकर सिंदूरपुरम और फतेहाबाद स्थित बादशाही बाग का नाम बदलकर ब्रह्माबाग करने का प्रस्ताव पास हुआ। सिंदूरपुरम नाम ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्माबाग का नाम ब्रह्मोस मिसाइल के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में बालूगंज स्थित कार्यालय पर सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। ताज महोत्सव की तर्ज पर बटेश्वर मेला आयोजित करने, वर्षा जल संचयन के लिए 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य करने का भी निर्णय हुआ। बैठक में विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
विज्ञापन
विज्ञापन




 

इन विभूतियों के नाम पर बनेंगे पार्क
अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत चिल्ड्रेन पार्कों का निर्माण कार्य विभिन्न स्थलों पर कराएगा। बच्चों के खेलकूद और गांवों में उत्सवों के लिए स्थान की कमी इन पार्कों से पूरी होगी। पार्क व क्रीड़ास्थल के नाम महारानी आहिल्याबाई, महर्षि परशुराम, राणा सांगा, छत्रपति महाराज, महाराजा सूरजमल, डाॅ. भीमराव आंबेडकर, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक मौर्य, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा अग्रसेन, निषादराज गुहा, स्वामी विवेकानंद, महाराज मिहिरभोज, कर्पूरी ठाकुर, झलकारी बाई, लक्खीशाह बंजारा के नाम पर रखे जाएंगे। कुछ स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश


 

सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव
- जिला पंचायत से व्यावसायिक निर्माण के लिए नक्शा पास कराने पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य।
- हरियाली के लिए अभियान चलाकर स्कूलों, निजी भवनों, खेतों सरकारी इमारतों में पौधरोपण कराया जाएगा।
-खारे पानी से मुक्ति के लिए विभिन्न स्थानों पर आरओ प्लांट लगाए जाएंगे।
- बड़ौदरा खुर्द की तरह जैतपुर कलां व मेवलीकलां में भी मिनी स्टेडियम का निर्माण।
- पट्टी शेखूपुर में महर्षि परशुराम विश्राम स्थल का निर्माण।
- स्वयं सहायता समूहों में आर्थिक रूप से कमजोर और अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए दुकानों का निर्माण।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की जिद...22 घंटे तक टॉवर पर भूखा-प्यासा बैठा रहा प्रेमी, इस शर्त पर उतरा



 

औरंगजेब ने रखा था फतेहाबाद का नाम
 वर्ष 1658 में औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह को सामूगढ़ में हराया था। इस जीत के बाद औरंगजेब ने सामूगढ़ का नाम बदलकर फतेहाबाद रख दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि गुलामी के प्रतीकों को हटाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में फतेहाबाद का नाम बदलकर सिंदूरपुरम किया गया है। फतेहाबाद स्थित बादशाही बाग भी विदेशी आक्रांताओं का प्रतीक था। इसका नाम भारत की ब्रम्होस मिसाइल और ब्रह्मा जी के नाम पर ब्रह्माबाग रखने का प्रस्ताव पास किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed