फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Insistence on meeting his married girlfriend lover sat hungry and thirsty on the tower for 22 hours

UP: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की जिद...22 घंटे तक टॉवर पर भूखा-प्यासा बैठा रहा प्रेमी, इस शर्त पर उतरा

Tue, 24 Jun 2025 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 08:26 AM IST
सार

शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में अंधा प्रेमी टॉवर पर चढ़ गया। वो 22 घंटे तक टॉवर पर भूखा-प्यासा बैठा रहा। उसे नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। 

 

विज्ञापन
Insistence on meeting his married girlfriend lover sat hungry and thirsty on the tower for 22 hours
टॉवर पर चढ़ा प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक ग्रामीणों और पुलिस के समझाने पर हाईटेंशन लाइन के टॉवर से 22 घंटे बाद उतर आया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 

नगला पेमा, ताजगंज निवासी सत्यम(35) फतेहाबाद के गांव धारापुरा में 6 माह से अपने बहनोई फौरन सिंह के घर पर रह रहा था। रविवार सुबह 11:30 वह यमुना नदी के शंकर पुल के पास खड़े हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना था कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए। वह समझाने पर भी रातभर नहीं उतरा। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और पुलिस ने उसे समझाया। इस पर सत्यम ने सभी को हटने के लिए बोल दिया। सुबह करीब 9:30 बजे नीचे उतर आया। वह भागने लगा। पुलिस और ग्रामीणों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: जिंदा जले दो युवक...बिजली के खंभे से टकराते ही बाइक में लगी इतनी भीषण आग, बचने का मौका भी न मिला




 
विज्ञापन

युवती की हो चुकी है शादी, फिर भी जिद
सत्यम से ग्रामीणों ने कहा कि वह एक बार नीचे आ जाए। तब वह युवती को बुला देंगे। इस पर वह कहने लगा कि पुलिस उसे पीटेगी। पुलिस चली जाए तो वह उतर आएगा। इस पर पुलिसकर्मी चले गए। मगर, वह फिर भी नहीं आया। उधर, उसके परिजन भी आने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस को पता चला कि युवती उसकी रिश्तेदार है। युवती की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: मम्मी-पापा ने ऐसा क्या कह दिया...9वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed