फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 Lakh Theft Near Sikandra Police Station: Thieves Enter Cloth Showroom Through Roof

चोरों ने दी पुलिस को चुनौती: थाने के पास कपड़ा शोरूम के तोड़े ताले, 16 लाख की चोरी; साड़ियां तक ले गए चोर

Wed, 16 Sep 2026 08:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 08:04 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा बाजार में थाने से चंद कदम दूर कपड़ा शोरूम में चोरों ने छत का दरवाजा उखाड़कर करीब 16 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जबकि पुलिस बाजार में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
16 Lakh Theft Near Sikandra Police Station: Thieves Enter Cloth Showroom Through Roof
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा से चंद कदम की दूरी पर सोमवार रात चोरों ने एक कपड़ा शोरूम में सेंध लगा दी। छत पर लगे गेट को उखाड़कर घुसे चोर 16 लाख रुपये के जींस, टीशर्ट, कोट, पैंट और साड़ियां ले गए। मंगलवार सुबह शोरूम खोलने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो शोरूम के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। हालांकि पुलिस बाजार में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


कैलाश मंदिर के महंत दिलीप कुमार गोस्वामी का सिकंदरा बाजार में गोस्वामी क्लाथ स्टोर के नाम से दो मंजिला शोरूम है। छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ियों पर लगे दरवाजे को उखाड़ दिया और शोरूम में पहुंच गए। दिलीप के भतीजे विक्रांत ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वे कर्मचारियों के साथ शोरूम खोलने पहुंचे। शटर खोलने पर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ देखा। इसी दौरान खुले पड़े गल्ले पर नजर गई।
विज्ञापन


विक्रांत ने बताया कि गल्ले से सारी रकम गायब थी। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच में सामने आया है कि चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे। इसके बाद चोरों ने भूतल पर आकर कोट, पैंट, जींस, टीशर्ट, साड़ी, सूट और लहंगे चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 16 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले भी हुई थी चोरी
पीड़ित का कहना है कि चोर अपने साथ वाहन को लेकर आए थे। चोरों को पहले से पता था कि शोरूम में छत के रास्ते से घुसा जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि चार साल पहले भी शोरूम में चोरी हुई थी। तब चोर करीब 11 लाख रुपये का माल ले गए थे। तब आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे लेकिन वारदात का खुलासा नहीं हो सका। अब एक बार फिर घटना हुई है। उधर घटना के बाद बाजार के अन्य व्यापारियों में रोष है।



 डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शोरूम में चोरी के मामले की जांच की जा रही है। 16 लाख रुपये के सामान की चोरी बताई गई है। हालांकि जांच में अधिकतर सामान सुरक्षित मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed