{"_id":"5b1fb7484f1c1b6c4d8b621a","slug":"factory-owner-brutally-beat-the-worker-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपए न देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के रुपए न देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 12 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
युवक को पीटते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में उधारी के रुपए न देने पर युवक को बेरहमी से पीटा गया। वीडियो भी बनाया गया। वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि पीड़ित ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। घटना लगभग 7 से 10 दिन पुरानी बतायी गई है।
बताया गया है कि गौरा नगर कॉलोनी निवासी हाबू उर्फ सोनू पास के ही श्याम कुमार के पोशाक के कारखाने में नौकरी करता है। 6 माह पूर्व सोनू ने श्याम से 20 हजार रुपए उधारी के लिए लिए थे।

इसके बाद सोनू कभी काम पर आता कभी छुट्टी कर देता। श्याम द्वारा सोनू के परिवार वालों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। पिछले सप्ताह श्याम ने बहाने से सोनू को कारखाने पर बुला लिया।
इसके बाद श्याम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू के साथ जानवरों से ऐसा सलूक किया। उसको लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इस मारपीट की एक युवक ने वीडियो भी बनाया।
वीडियो में दो युवक सोनू के हाथ और पैर पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो से तीन युवक सोनू का डंडों से बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोनू अपने को बचाने की जद्दोजहद करते हुए चीखता दिख रहा है।
मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने इस मामले में वृंदावन कोतवाली को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।