फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   facebook

नागरिकता संशोधन बिल- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Dec 2019 11:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
facebook
कासगंज में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर जिले में भी पुलिस काफी चौकन्नी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। कई स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात हैं। डीएम व एसपी ने नगर व आसपास के इलाकों का दौरा कर लोगों से बातचीत की और शांति बनाने की अपील की। अमांपुर में सोशल मीडिया पर नए कानून को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद से लगातार चौकसी बरती जा रही है। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले स्वयं माहौल पर नजर रखे हुए हैं। मंगलवार सुबह दोनों अधिकारियों ने भ्रमण किया और माहौल परखा।
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों से वार्ता कर शांति व सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कानून को लेकर अमांपुर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र चंद्रपाल गुप्ता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। अमांपुर थाना प्रभारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
पटियाली सहावर में एसडीएम, सीओ को कमान
पटियाली और सहावर तहसील क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कमान संबंधित एसडीएम और सीओ को दी गई है। एसडीएम, सीओ के अलावा तहसीलदार और संबंधित थाने के प्रभारी भी सतर्कता बरत रहे हैं।
तकनीकी सेल की निगाह
सोशल मीडिया पर भी पुलिस और प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। पुलिस विभाग का तकनीकी सेल सोशल मीडिया पर नजर रखे है। यदि किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कोई विवादित टिप्पणी की तो पुलिस उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी।
खुफिया विभाग सक्रिय
नए कानून को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने गली-मोहल्लों तक मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। ताकि कोई व्यक्ति विवाद की कोशिश करे तो तत्काल भनक लग सके।

बनाए रखें शांति
-जिले में पूरी तरह शांति है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी कर अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। अन्यथा कार्रवाई होगी।
- सीपी सिंह, डीएम।
कानूनी कार्रवाई की जाएगी
सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि किसी ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमांपुर में एक युवक ने नागरिकता संशोधन कानून पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसे जेल भेजा गया है।
-सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed