{"_id":"6b02061240d48938af0012f7","slug":"elite-master-club-won-thanks-to-kk-chaudhary-agra-news-c-25-agr1067-1218405-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: केके चौधरी के दम पर एलाइट मास्टर क्लब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: केके चौधरी के दम पर एलाइट मास्टर क्लब जीता
विज्ञापन
एलाइट मास्टर क्लब
आगरा। डावर-चाहर क्रिकेट मैदान पर शनिवार को मास्टर कप सीजन-5 का आगाज हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एलाइट मास्टर क्लब और इश्का रॉयल्स के बीच खेला गया। एलाइट के कप्तान कपिल गुर्जर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
इश्का रॉयल्स ने ओम यादव के 70 और अमित यादव के 27 रनों की मदद से 20 ओवर में 167 रन बनाए। कपिल ने तीन और केके चौधरी ने दो विकेट लिए। जवाब में केके चौधरी के नाबाद 77 और धीरज मानव के नाबाद 29 रनों की बदौलत एलाइट ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इश्का की ओर से विनोद राजपूत ने तीन और गौरव पांडे ने दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए केके चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि एसएम दुबे रहे। आयोजन के दौरान आशु यादव, भुव यादव और सत्येंद्र मौजूद रहे।