{"_id":"65efdfc8de4aa2c4fa0e6476","slug":"electrician-fell-in-love-with-landlordism-and-did-such-thing-she-died-while-alive-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिजली मिस्त्री का मकान मालकिन पर आया दिल, कर दी ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिजली मिस्त्री का मकान मालकिन पर आया दिल, कर दी ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो
Tue, 12 Mar 2024 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:43 PM IST
सार
बिजली सही करने आए मिस्त्री की मकान मालिक की पत्नी पर नीयत बिगड़ गई। उसने चुपके से महिला के फोटो खींच लिए। फिर पीड़िता को बदनाम करने के लिए ये फोटो वायरल कर दिए।
विज्ञापन
crime news woman
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र की महिला को एक युवक से जानपहचान भारी पड़ गई। घर आकर युवक ने फोटो खींच लिए। पति की गैर मौजूदगी में घर आने लगा। पति ने मना किया तो धमकी देने लगा। फोटो वायरल कर दिए। महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब कर दी। पीड़िता सदमे में है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि औलिया रोड निवासी धर्मा बिजली मिस्त्री है। वह शातिर किस्म का व्यक्ति है। एक दिन बिजली खराब होने पर धर्मा घर आया था। बिजली सही करने के दौरान जान पहचान बढ़ा ली। पति की गैर मौजूदगी में घर आने लगा। पहली बार तो वो उसके इरादे समझ नहीं पाईं। बाद में आए दिन घर आने लगा। उन्हें शक हुआ। इस पर पति को बताया। पति ने धर्मा से घर आने के लिए मना कर दिया। कहा कि अब नहीं आना।
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न
इस बात पर वह नाराज हो गया। धमकी देने लगा। उसने घर आने के दौरान चोरी छिपे उनके साथ कुछ फोटो खींच लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। 3-4 दिन बाद ही फोटो वायरल कर दिए। वो दहशत में आ गईं। मामले में पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में नॉनवेज न मिलने पर बिगड़ा दामाद! शादी के चार माह बाद पत्नी को घर से निकाला...अब इस जिद पर अड़ा
ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में नॉनवेज न मिलने पर बिगड़ा दामाद! शादी के चार माह बाद पत्नी को घर से निकाला...अब इस जिद पर अड़ा