फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law upset after not getting non-veg at in-laws house After four months of marriage wife out of house

UP: ससुराल में नॉनवेज न मिलने पर बिगड़ा दामाद! शादी के चार माह बाद पत्नी को घर से निकाला...अब इस जिद पर अड़ा

Mon, 11 Mar 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 01:53 PM IST
सार

शादी के दौरान दावत में नॉनवेज न मिलने पर दामाद बिगड़ गया। उस वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन घर आने के बाद नई नवेली  दुल्हन को ताने देने शुरू कर दिए। चार माह बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Son-in-law upset after not getting non-veg at in-laws house After four months of marriage wife out of house
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी दिसंबर 2022 में फरीदाबाद में हुई थी। उसे शादी में नॉनवेज की दावत न मिलने का ताना देते हुए चार महीने पहले घर से निकाल दिया गया। विवाहिता की शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। काउंसलर ने दो बार तारीखें दीं लेकिन ससुराल पक्ष के न आने से बात नहीं बनी। अब अगली तारीख दे दी गई है। युवती के पिता ने 2014 में लोकसभा और 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति आरटीओ विभाग में हैं। मायके में परिवार में कोई नॉनवेज नहीं खाता है। ससुराल पहुंची तो पति नॉनवेज की दावत न देने की बात कहते हुए ताने मारने लगे। जब भी मौका मिलता है बार-बार नॉनवेज की दावत न मिलने का ताना देते हैं। ऐतराज करने पर शादी में ब्रांडेड कंपनियों का सामान न देने का भी आरोप लगाया और शादी के चार महीने बाद ही घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके में इंतजार करने के बाद मई-जून माह में महिला थाने में शिकायत की। अब परिवार परामर्श केंद्र में दो तारीखें पड़ने के बाद भी ससुराल से कोई नहीं आया। काउंसलर ने आखिरी तारीख दी है।

 

विज्ञापन

सास बनवाती है पैग, बिगड़ा घर का माहौल
लोहामंडी थाना क्षेत्र की एक युवती ने सिकंदरा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। ससुर की मौत हो चुकी है। पति स्वास्थ्य विभाग में है। शादी को अभी एक साल हुआ। पत्नी का आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि सास शराब पी रही थी। दो चार दिन तो सास ने उसे कुछ नहीं बोला। मगर बाद में शाम होते ही पैग बनवाने लगी। तरह-तरह के चखने की फरमाइश करने लगी। विरोध पर गालीगलौज करती। पति से शिकायत करने पर उसने भी मां का साथ दिया। घर का माहौल खराब होता देख 8 महीने पहले मायके आ गई। पति का कहना है कि पिता की मौत के बाद से मां शराब पीने लगी। मगर, बहू से कुछ नहीं कहती। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मगर बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed