{"_id":"65eebdc86b18d6020e04b2c1","slug":"saas-caught-bahu-with-other-man-now-demanding-fake-case-to-keep-quite-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न
Mon, 11 Mar 2024 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:48 PM IST
सार
शादी से पहले के प्रेम संबंध में पड़ी विवाहिता ने प्रेमी को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। हाल में ही उसकी सास ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में उसे पकड़ लिया। सास ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। इसके बाद पति ने विवाहिता को साथ रखने के लिए अजीबोगरीब मांग रख दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के मारहरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का चार वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी प्रेमी के साथ उसके संबंध लगातार बने रहे। यहां तक कि प्रेमी उसकी ससुराल भी आने लगा। जब ससुरालीजन को पता लगा तो पति ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व फोटोग्राफी का काम करने वाले अजय निवासी नगला भंडारी जिला कासंगज से उसको प्यार हो गया। जिसके बाद अक्सर हम दोनों मिलते रहे। इस काम में अजय के गांव का दोस्त जितेंद्र साझीदार बना। वह सिम व मोबाइल लाकर देता था। प्रेम तो परवान चढ़ा मगर शादी नहीं हो सकी। घरवालों ने युवती की शादी अलीगढ़ जिले के थाना दादों के गांव शेखूपुर में दिसंबर 2023 में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ हुआ। शादी तो हो गई मगर छुप-छुप कर मिलना जारी रहा। इतना ही नहीं अजय उसकी ससुराल भी आने-जाने लगा। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। जिसके चलते अजय अक्सर महिला की ससुराल में रुक जाता था।
बताया गया है कि 29 फरवरी को रात लगभग 11 बजे महिला की सास ने अजय के साथ उसको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद अजय तो वहां से भाग गया। मगर सास ने सारी सूचना अपने बेटे को फोन पर दे दी।
महिला के पति ने अपने ससुर को फोन कर बुलाया औ पत्नी को उसके मायके भेज दिया। सास ने कहा कि जब तक अजय के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जाता, हम नहीं बुलाएंगे।
मजबूरन महिला ने थाना मारहरा में तहरीर देकर अजय के खिलाफ चार साल से तंग करने की रिपोर्ट लिखाई है। साथ ही लगातार संबंध बनाने की भी बात कही है।