फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-in-law dirty act with Daughter-in-law In agra up news

पापी ससुर: बहू के बेडरूम में आकर किया गंदा काम, पति और सास से शिकायत पर मिला ऐसा जवाब; सदमे में है वो

Tue, 12 Mar 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

ससुर की गंदी हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने ससुराल छोड़ दिया और मायके आ गई। बाद में पति उसे फिर अपने साथ ले गया, लेकिन ससुर ने इस बार हैवानियत की हदों को पार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Father-in-law dirty act with Daughter-in-law In agra up news
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


 

पति और सास ने भी नहीं सुनी
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है जहां ससुर अपने ही बेटी की पत्नी का शोषण कर रहा था। पीड़िता ने पति और अपनी सास से शिकायत की। मगर, उन दोनों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी, उल्टा उसे ही शांत रहने के लिए कहा। पति और इस सास के  इस जवाब से उसे धक्का लगा। इसके बाद परेशान होकर वह मायके चली गई। पुलिस से गुहार लगाई तो मामला दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को महिला ने शिकायत की थी। बताया कि दो साल शादी को हुए हैं। पति हलवाई है। 2 जुलाई 2023 को ससुर कमरे में आ गया, दुष्कर्म किया। पति और सास को बताया तो वो उल्टा उससे ही मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें -  UP: शराबी सास करती है तरह-तरह के चखने की फरमाइश, पति भी नहीं सुनता...घर में छिड़ीं जंग पहुंची थाने
 
विज्ञापन

फिर भी बंद न हुईं ससुर की हरकतें
इससे आरोपी की हरकत बढ़ गई। वह आए दिन परेशान करने लगा। इससे वह मायके चली गई। बाद में उसे समझाकर पति ले आया। मगर, ससुर की हरकत बंद नहीं हुई। मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी ससुर को लंगड़े की चौकी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed