{"_id":"5f3932c88ebc3e3cae135487","slug":"electrciy-bill-mainpuri-news-agr454978297","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि जमा नहीं होने पर 417 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि जमा नहीं होने पर 417 कनेक्शन काटे
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग की 18 टीमों ने 15 और 16 अगस्त को घर-घर जाकर बिल जमा नहीं होनेे पर 417 घरों के कनेक्शन काट दिए। शासन के निर्देश पर बकाएदारों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। टीमों द्वारा की गई कार्रवाई की अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता ने मानीटरिंग की।
तीन हजार से अधिक के बकाएदारों की सूचना बनाकर एसडीओ और जेई के नेतृत्व वाली टीमों ने बकाएदारी होने पर 417 घरों के कनेक्शन काट दिए। शहरी क्षेत्र में अधिक बकाया होने पर कांशीराम कॉलोनी, ताल दरवाजा, बंशीगोहरा, छपट्टी में टीमों ने बकाया बिल जमा नहीं होनेे पर बकाएदार घरों से मीटर उखाड़ लिए। कांशीराम कॉलोनी में कटिया से की जा रही बिजली चोरी में प्रयोग की जा रही केबल जब्त कर ली। किशनी क्षेत्र में जेई अनिल कुमार ने लाइनमैनों के साथ नगर में चिन्हित किए गए बकाएदारों के कनेक्शनों को काट दिया। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 20 अगस्त तक बकाया बिल जमा नहीं करने वालों की आरसी काटकर वसूली कराई जाएगी।
बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
करहल। लाइनलॉस वाले फीडर टाउन किशनी रोड क्षेत्र में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को चलाए गए अभियान में दिनेश, नेत्रपाल, अनूप सिंह, सुधीर, संतोष कुमार, राजकुमार, मुरारी लाल, शकुंतला देवी, सौदान सिंह, बारेलाल, शारदा देवी, दीपक, रामगोपाल और मनोज कुमारी को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेई पंकज कन्नौजिया ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।