{"_id":"60c362222a2dd214487a8319","slug":"dwarkadhish-temple-will-closed-on-saturday-and-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे राजाधिराज के दर्शन, द्वारिकाधीश मंदिर होगा सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे राजाधिराज के दर्शन, द्वारिकाधीश मंदिर होगा सैनिटाइज
Sun, 13 Jun 2021 08:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:12 AM IST
सार
मंदिर के अंदर संपूर्ण मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा और 2 दिन निरंतर मंदिर की धुलाई व सफाई का कार्य जारी रहेगा। मंदिर पुन: सोमवार को अपने नियत समय पर खुलेगा और ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को हो सकेंगे।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश सरकार के हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का प्रभाव मंदिरों पर भी पड़ रहा है। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय का द्वारिकाधीश मंदिर भी प्रबंधन ने हर शनिवार और रविवार को बंद रखने का फैसला लिया है। इसलिए मंदिर आम भक्तों के लिए दोनों दिन बंद रहेगा। जबकि अंदर सभी सेवाएं चलती रहेंगी।
विज्ञापन
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शनिवार व रविवार को ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश महाराज के दर्शन भक्तों के लिए बंद रहेंगे और ठाकुरजी की सेवा अंदर ही अंदर जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार शनिवार व रविवार को मंदिर के अंदर संपूर्ण मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा और 2 दिन निरंतर मंदिर की धुलाई व सफाई का कार्य जारी रहेगा। मंदिर पुन: सोमवार को अपने नियत समय पर खुलेगा और ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को हो सकेंगे।
विज्ञापन