फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donald Trump India Visit Taj Mahal closed for tourists

Trump In India: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले ताजमहल, आम पर्यटकों का प्रवेश बंद

Mon, 24 Feb 2020 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit Taj Mahal closed for tourists
ताजमहल का पूर्वी गेट बंद - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने से पहले ताजमहल में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ताजमहल में साढ़े 11 बजे के बाद आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात है।
विज्ञापन


खेरिया से ताज तक का रास्ता ट्रंप के स्वागत में सतरंगी नजर आ रहा है। जगह-जगह लगे होर्डिंग ट्रंप-मोदी की दोस्ती का संदेश दे रहे हैं। ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए हैं, जहां 3000 कलाकार नृत्य, नाटिका, कठपुतली शो पेश करेंगे।
विज्ञापन


खेरिया एयरपोर्ट से ट्रंप का काफिला पहले होटल अमर विलास पहुंचेगा। यहां वो गोल्फ कार्ट से ताजमहल जाएंगे। अमर विलास बैरियर के पास अमेरिकी राष्ट्रपति की फ्लीट खड़ी है। हर वाहन पर भारत-अमेरिका के राष्ट्र ध्वज लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump India Visit Taj Mahal closed for tourists
सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
खेरिया से ताज के रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। इस रास्ते पर पड़ने वाले पेट्रोल पंप भी बंद है। दुकानों के बाहर पुलिस तैनात है। ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और अमेरिकी स्नाइपरों ने अपना-अपना मोर्चा संभाल लिया है। इसके अलावा शहर के संवेदनशील 108 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

ड्रोन को रोकने के लिए अलग से एनएसजी की एंट्री ड्रोन टीम रहेगी। यह किसी तरह के ड्रोन को बेकार कर देगी। इसके अलावा 24 टीमें ताजमहल के आसपास वीडियोग्राफी के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed