{"_id":"5e5390758ebc3ef3875cc7b3","slug":"donald-trump-excited-to-see-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के दीदार को बेताब डोनाल्ड ट्रंप, मोटेरा में कहा- मैं और मेलानिया आ रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के दीदार को बेताब डोनाल्ड ट्रंप, मोटेरा में कहा- मैं और मेलानिया आ रहे हैं
Mon, 24 Feb 2020 03:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया
- फोटो : ani
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल के दीदार को बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे ट्रंप ने कहा कि मैं और मेलेनिया ताजमहल देखने आ रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया। वो वहां से आगरा आ रहे हैं। उनका विमान 4.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। उनके स्वागत को ताजनगरी भी बेकरार है।
खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप और मेलानिया का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आगरा के महापौर नवीज जैन भी मौजूद रहेंगे। वो ट्रंप को आगरा की चाबी सौंपेंगे।

Trending Videos
3000 कलाकार करेंगे स्वागत
लोक कलाकार करेंगे स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप खेरिया से निकलने के बाद सबसे पहले जिस खेरिया चौराहा पर पहुंचेंगे, वहां सेल्फी प्वाइंट है। इस पर तिरंगा लहरा रहा है। शहीदों की तस्वीरें लगी हैं। चौराहों को सजाया गया है।
ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए हैं। 3000 कलाकार नृत्य, नाटिका, कठपुतली शो पेश करेंगे। इनमें से एक हजार कलाकार ब्रज के हैं। ताजमहल के पास भी जबरदस्त तैयारी है।
डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने से पहले ताजमहल में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। ताजमहल में साढ़े 11 बजे के बाद आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।