फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM XI won the T-20 match from five wicket in agra

डीएम इलेवन ने पांच विकेट से जीता टी-20 मैच, सीडीओ रहे मैन ऑफ द मैच

Sat, 09 Mar 2019 08:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
DM XI won the T-20 match from five wicket in agra
पुरस्कार वितरण के दौरान दोनों क्रिकेट टीम
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलाधिकारी एकादश और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम के मध्य मैत्री मैच खेला गया। जिलाधिकारी एकादश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए पहले उद्योग व्यापार मंडल की टीम को आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


टी-20 फॉर्मेट पर खेले गए मैच में उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम की ओर से अभय ने 49 रन, अनूप ने 31 रन और अंकित ने 29 रनों का योगदान दिया। जिलाधिकारी एकादश की ओर से सीडीओ रविंद्र मांदड़ ने तीन विकेट, एसएसपी अमित पाठक ने दो विकेट और मंडलायुक्त अनिल कुमार और डीएम एनजी रवि कुमार ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिलाधिकारी एकादश की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। जिलाधिकारी एकादश की ओर से सीडीओ रविंद्र मांदड़ ने तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए। एसएसपी अमित पाठक ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन और कमिश्नर अनिल कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

व्यापार मंडल की ओर से अंकित ने तीन और अनुज ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ रहे। अनूप अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, एसएसपी अमित पाठक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। कमिश्नर अनिल कुमार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे। 

कार्यक्रम का संचालन नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, रीनेश मित्तल, सुधीर नारायण और सोमा जैन ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल बंसल, अशोक जैन सीए, श्रीभगवान अग्रवाल, अर्चना कुमारी, गागन दास रामानी, मनीष अग्रवाल, विनोद बंसल, उपेंद्र सिंह आद 
उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed