फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm solved 212 matters

लंबित प्रार्थना पत्र करें निस्तारित

Mon, 30 Dec 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
dm solved 212 matters
30एमएनपी-25-सदर तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी दिवस पर सोमवार को सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों में शिविर लगाकर अफसरों ने जनशिकायतों को सुना। पूरे जिले से 603 शिकायतें मिलीं जिसमें से 212 का निस्तारण का किया।
विज्ञापन

डीएम ने लेखपालों से कहा कि 10 जनवरी तक लंबित सभी प्रार्थना पत्रों का निराकरण करें। क्षेत्र में नियमित रूप से पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। लेखपालों को क्षेत्र के विवादित प्रकरणों, समस्याओं की जानकारी होनी चाहिए। पैमाइश के प्रकरण में लेखपाल फरियादी को परेशान न करें।
विज्ञापन

गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पैमाइश करें। यदि कोई व्यक्ति पैमाइश करने पर एतराज करे तो निर्धारित धनराशि जमा कराकर पैमाइश की प्रक्रिया कराई जाए। लेखपाल, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र की जनता के साथ जुड़कर पात्रों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनका सहयोग करें। राजस्वकर्मी ट्विटर, फेसबुक का प्रयोग करें। अच्छे कार्यों को लाइक और शेयर करें। सोशल मीडिया का प्रयोग पूरी सतर्कता के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने 21 सितंबर को सर्पदंश से मरे श्रीचंद्र शाक्य निवासी बमरौली घिरोर की वारिस सुशीला देवी को अनुग्रह अनुदान के तहत चार लाख रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। डीएम ने कहा धनराशि को परिवार के हितों को ध्यान में रखकर व्यय करें। बीडीओ घिरोर से कहा सुशीला देवी को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिलाएं। रामप्रेमा निवासी भोजपुरा की बात सुनकर कंबल दिलाया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गरगई निवासी शेर सिंह के पिता का खतौनी में नाम संशोधन, बुर्रा निवासी निर्वेश कुमार का फौती में 15 दिन में नाम संशोधन, नगला कीरत निवासी रूबी की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता विद्युत को बिल ठीक कराने, खरपरी निवासी भानु प्रताप, सचिन राठौर की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल को कब्जा हटवाकर रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए। सिरौलिया निवासी आरती, रेशमा, नगला कीरत निवासी उमेशा चौहान की शिकायत पर परियोजना अधिकारी डूडा को पात्रता के अधार पर आवास दिलाने को कहा।

भोगांव तहसील में सीडीओ नगेंद्र शर्मा, किशनी में एडीएम बी राम, करहल में राजस्व अधिकारी सुधीर कुमार, कुरावली में जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, घिरोर में उपायुक्त स्वत: रोजगार रंजीत सिंह जनशिकायतों को सुनेंगे। इसके साथ ही विकास खंडों के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों में भी जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और उनका समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed