Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali accident: Gas cylinder explodes in house in Agra on Diwali

UP: दीवारों में दरारें, टूटे शीशे, मलबे से उठती चीखें...दिवाली पर सिलिंडर में धमाके से तबाही, एक की माैत

Wed, 22 Oct 2025 01:18 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 01:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिवाली पर दर्दनाक हादसा हुआ। घर में एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से हुए जोरदार धमाके में एक की जान चली गई, जबकि मलबे में दबकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Diwali accident: Gas cylinder explodes in house in Agra on Diwali
दिवाली पर फटा गैस सिलिंडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैं छत पर बैठा हुआ था। परिवार के लोग भी घर के अंदर थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद घर में मलबा गिरा। चारों तरफ धुआं हो गया। घर की छत का गर्डर बाहर निकल गया। ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। यह कहना था रामजीलाल के घर के सामने ही रहने वाले राजेश कुमार का। धमाके से उनके घर की दीवारों में भी दरारें आ गईं।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि धमाके के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा था। जिस मकान में धमाका हुआ, उस घर से लोग चीखते हुए बाहर आ रहे थे। इससे डरकर वो भी अपने परिवार के साथ बाहर की तरफ भागने लगे। बाद में पुलिस आई। लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में आधा घंटे तक अफरातफरी रही। आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


रामजीलाल के पड़ोसी जसवंत के घर में धमाके के समय उनकी मां, पत्नी प्रीति और बेटी वैष्णवी माैजूद थे। प्रीति खाना बना रही थी। धमाके से प्रीति के ऊपर कढ़ाई का गर्म घी गिर गया। बर्तन जमीन पर गिर गए। एक कमरे का गर्डर खिसक गया। शैलेष और उसके भाई दीपक के मकान में भी काफी नुकसान हुआ। दीवारों में दरार आ गईं। परिवार के लोग घर से निकलकर भागे। रामजीलाल के पड़ोसी अनिल के घर में भी यही हाल था। पूरा परिवार दहशत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 मीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
धमाके के बाद रामजीलाल के मकान से लपटें निकल रही थीं। यह देखकर लोग दहशत में आ गए। वाहन रुक गए। पास खड़े लोग दूर भाग गए। लपटें बंद होने के बाद भी धुएं की वजह से लोग मकान के नजदीक नहीं गए। बाद में पुलिस पहुंची। तब मलबे में दबे लोगों को निकाला जा सका। पूरे इलाके में आधा घंटे तक दहशत का माहाैल रहा। 500 मीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे वहां के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की चारों और पीली पट्टी लगा दी।

काम से आया था प्रीतम, चली गई जान
शमसाबाद निवासी प्रीतम की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जैसे ही मां रजनी को बेटे की माैत का पता चला, उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रीतम अपने चचेरे भाई कान्हा के साथ दिवाली की खरीदारी करने जगदीशपुरा आया था। सैलून की दुकान पर पहुंचा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।

 
Trending Videos

दिवाली की शाम फटा सिलिंडर
घटना सोमवार देर शाम करीब 6:45 बजे की है। किशोरपुरा में रामजीलाल का दो मंजिला मकान है। पिछले हिस्से में गली के रास्ते की तरफ तीन दुकानें बनी हैं। एक में ज्वेलरी की दुकान है। बीच की दुकान खाली है और तीसरी में नगला अजीता निवासी आशु सैलून चलाते हैं। सैलून की दुकान के पास ही रामजीलाल के घर की रसोई और बाथरूम बने थे।

 

शमसाबाद के मोहल्ला टोला निवासी कान्हा (18), उसका दोस्त प्रीतम (18), किशोरपुरा निवासी केशव, अभिषेक और अमर शर्मा सैलून की दुकान पर माैजूद थे। आशु दुकान के पास से पानी लेने चला गया। केशव दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। बाकी चार लोग अंदर थे। जिस समय हादसा हुआ, उस समय रामजीलाल की पत्नी ढाल कुमारी, बहू सीमा, पाैत्र सुमित, ध्रुव पहली मंजिल पर थे। दूसरे बेटे विनोद की पत्नी अनीता, 16 साल का पाैत्र राजे, सात साल का दिव्यांशु और 11 साल की पाैत्री हेमा भूतल पर थे।

तभी सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ और रसोई की छत उड़ गई। सैलून की दुकान और बाथरूम ढह गए। आग की लपटें गली में आ गईं। उस समय बड़ी संख्या में लोग दिवाली की खरीदारी के लिए जा रहे थे। धमाके से आसपास के मकान हिल गए। लोग बाहर की तरफ निकलकर भागे। रास्ते से निकल रहे लोग भी दूर हो गए। सैलून की दुकान के अंदर व बाहर माैजूद पांचों युवक मलबे में दब गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रीतम की माैत हो गई। वहीं अन्य चारों का उपचार चल रहा है।

 

60 फीसदी तक जल गया था प्रीतम
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि हादसा सिलिंडर में धमाके की वजह से हुआ। मृतक प्रीतम 60 प्रतिशत तक जल गया था। वहीं उसका साथी कान्हा 80 प्रतिशत तक जला है। अमर 40 प्रतिशत, केशव 70 प्रतिशत तक जल गए। अभिषेक की हालत ठीक है, लेकिन तीन की स्थिति चिंताजनक है। उनका एसएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिलिंडर के टुकड़े घटनास्थल पर मिले हैं। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। प्रथम दृष्टया धमाके की वजह सिलिंडर में लीकेज को माना जा रहा है। लीकेज से घर में गैस भर गई होगी। चिंगारी के संपर्क में आने पर धमाका हो गया।

जन्मदिन से दो दिन पहले बाल-बाल बचा दिव्यांशु
किशोरपुरा निवासी रामजीलाल के पांच बेटे हैं। इनमें बेटा विनोद, उसकी पत्नी अनीता, 16 साल का बेटा राजे, सात साल का दिव्यांशु, 11 साल की बेटी हेमा, वहीं दूसरे बेटे ललितेश, उसकी पत्नी सीमा, बेटे सुमित, ध्रुव रहते हैं। तीन बेटे विजय, ओमी और गुड्डू बोदला में रहते हैं। विनोद के सात साल के बेटे दिव्यांशु का बुधवार को जन्मदिन है। वह मलबे में दब गया था। उसे किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां रह रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed