UP: हीरा कारीगर की एक ऐसी आदत, जो सहन न कर सकी पत्नी; उठाया खौफनाक कदम
हीरा कारीगर की पत्नी ने पति की आदतों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। घर में जब उसका शव लटका देखा तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली में एक महिला ने पति की शराब पीने की लत से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। पहले उसकी पति से फोन पर हुई कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
क्या है मामला
गांव के राजेंद्र सिंह की पत्नी लता देवी (28) ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को शाम करीब चार बजे जानकारी हुई, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का कहना है कि लता को एक बजे घर पर घूमते देखा गया था। इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया और शाम को चार बजे देखा तो फंदे पर लटका पाया। मृतका के भाई राधेश्याम निवासी नयाबांस थाना मिरहची ने बताया कि बहनोई राजेंद्र सिंह गुजरात के सूरत में हीरा तराशने का काम करते हैं। फोन पर हुई कहासुनी के बाद बहन ने शायद फंदा लगाया है। 2014 में शादी हुई थी।
ये भी पढ़ें - छात्रा ने की खुदकुशी: आरोपी की धमकियों से खौफजदां थीं बहनें, एक ने दे दी जान; जानें पूरा मामला
इस वजह से दे दी जान
बताया कि बहनोई शराब पीने के आदी हैं। इसकी वजह से आए दिन झगड़ा होता था। सुबह बहन से बात हुई थी। उसने कुछ बताया तक नहीं। जब फंदे पर लटक गई तब सूचना मिली। तब पता चला कि बहनोई से आए दिन होने वाले झगड़े की वजह से ही आत्महत्या की है। खबर सुनते ही पति भी आ रहा है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला ने आत्महत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: पति करना चाहता है दूसरी शादी, पत्नी के साथ किया ऐसा काम; दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर घरवाली