फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband wants to do second marriage in mainpuri

UP: पति करना चाहता है दूसरी शादी, पत्नी के साथ किया ऐसा काम; दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर घरवाली

Fri, 07 Jul 2023 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

मैनपुरी निवासी महिला का पति दूसरी शादी करना चाहता है। ससुरालीजन पति का साथ देते हैं। दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न किया जाता है। छह महीने पहले पति ने धोखे से उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

विज्ञापन
Husband wants to do second marriage in mainpuri
शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी एक महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। ससुरालीजन भी पति का साथ देते हैं इसलिए उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। उसके साथ पति व ससुरालीजन आए-दिन मारपीट करते थे।

विज्ञापन

ढाई साल पहले हुए थी शादी

सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी विनीता ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2020 को प्रशांत यादव निवासी रजपुरा जनपद एटा के साथ हुई है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे। पीड़िता का कहना है कि पति के अन्य महिला के साथ संबंध हैं। जब वह विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। 

ये भी पढ़ें- सावधान: आगरा में मिले डेंगू के चार मरीज, इन लक्षणों पर हो जाएं सतर्क; बचाव के लिए जानें क्या करें

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटकाने का आरोप

विनीता ने आरोप लगाया कि एक बार ससुरालीजन उसे फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश भी कर चुके हैं लेकिन वह किसी तरह बच निकली। 

ये भी पढ़ें- गजब का हाल: ताज की बंद खिड़कियों पर टिकट के लिए जूझ रहे पर्यटक, व्यवस्थाएं हो रहीं फेल

विज्ञापन

धोखे से निकाल दिया घर से

महिला ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी 2023 को ससुरालीजन धोखे से उसे गांव के बाहर छोड़ कर चले गए। उसने कई बार ससुराल जाने की कोशिश की लेकिन ससुरालीजन उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस ने शिकायत की है जिसके आधार पर  पति प्रशांत, ससुर डोरी लाल, सास मुन्नी देवी, जेठ अनलेश और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed