फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees flocking to Kakoda Fair

ककोड़ा मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु

Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocking to Kakoda Fair
ककोड़ा मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

गंजडुंडवारा(कासगंज)। रेत की चादर पर बसे अस्थायी शहर में रौनक है। यहां श्रद्धा और आनंद का अनूठा संगम है। लोग मेले में लुत्फ उठा रहे हैं। गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। यह नजारा है गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट का। यहां ककोड़ा मेला गंगा की कटरी को रौनक बनाए हुए है।

सुबह से ही लोग मेले का आनंद उठाने के लिए उमड़ रहे हैं। गंगा की वीरान कटरी में अस्थायी शहर बसा हुआ है। यहां गंगातट पर कल्पवास करने के लिए हजारों की संख्या में लोग ठहरे हुए हैं। तंबुओं में रौनक दिख रही है। वहीं खिचड़ी भोज की लंबे समय से परंपरा रही है। सुबह शाम इन तंबुओं में खिचड़ी पकती है और देशी घी की महक उठती है। जिला पंचायत के अपर अधिकारी उज्ज्वल अंबेश ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed