फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a young man who went to Punjab to work as a laborer

Mainpuri: दो रोटी कमाने गया था, फिर आई युवक की मौत की खबर...घर में मचा कोहराम

Mon, 15 Jan 2024 09:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 15 Jan 2024 09:05 PM IST
सार

परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए पंजाब गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर परिवार के लोगों को हुई तो चीख पुकार मच गई। बताया ग या कि वो  
 

विज्ञापन
Death of a young man who went to Punjab to work as a laborer
demo pic

विस्तार

मैनपुरी के बेवर के गांव गजियापुर निवासी एक युवक मजदूरी के लिए पंजाब गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गजियापुर का रहने वाला करन कश्यप (22) छह माह पूर्व गांव के ही रहने वाले आदेश के साथ पंजाब के मुक्तसर में मजदूरी करने गया था। वहां पर धान कुटाई का कार्य कर रहा था। दो दिन पूर्व उसके परिजन को बीमार होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


इलाज की बात कहते हुए 20 हजार रुपये खाते में डलवाए गए। परिजन जब पंजाब पहुंचे तो वहां एक अस्पताल में करन का शव मिला। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु की बात सामने आई। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। परिजन किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed