{"_id":"66521935682a15c825003ac4","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-agra-injury-marks-found-on-body-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क मंजूर नहीं: महिला के घरवालों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, लाश पेड़ पर लटकाई; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क मंजूर नहीं: महिला के घरवालों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, लाश पेड़ पर लटकाई; पुलिस कर रही जांच
Sat, 25 May 2024 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 May 2024 10:58 PM IST
सार
ताजनगरी में महिला के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी। लाश को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले। एसीपी एत्मादपुर, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। परिजन ने महिला से संबंध के कारण हत्या करने की बात कही। मामले में महिला मित्र के तीन परिजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव की है। गांव निवासी कैलाशी दिव्यांग है। कैलाशी के छह पुत्र थे। इसमें मृतक रामकेश (24) सबसे छोटा बेटा था। परिजन ने बताया की रामकेश नागपुर में हलवाई की दुकान पर काम करता था। आठ दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रामकेश के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। मृतक के भाई बबलू ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को रामकेश का महिला मित्र के घर आना जाना था। परिजन उस पर शक करते थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को भी पीटा। तभी से वह घर से गायब हो गया। रातभर तलाशने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जंगल की ओर से जा रहे ग्रामीणों ने रामकेश के शव पेड़ से लटके देखा तो सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा भी फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन ने महिला मित्र के तीन परिजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
