फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of Scientist found in a closed room lived alone Police engaged in investigation

आगरा: बंद कोठी में मिली सेवानिवृत्त वैज्ञानिक की लाश, घरवालों से दूर रहते थे अकेले...जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Mar 2024 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 02:08 PM IST
सार

वैज्ञानिक अपने परिवार से दूर इस घर में अकेले रहते थे। कुछ दिन से उनके घर में कोई हलचल नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Dead body of Scientist found in a closed room lived alone Police engaged in investigation
बंद कमरे में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के ऋषि मार्ग (शाहगंज) में रविवार दोपहर को एक कोठी में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक राजीव माथुर (75) का शव मिला। वह 7 दिन से घर के बाहर नहीं आए थे। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर प्रवेश किया। शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। जांच में पता चला कि 25 साल पहले राजीव माथुर का पत्नी से तलाक हो गया था। बेटा अमेरिका में रहता है। दो बहन भी बाहर रहती हैं। परिवार का कोई मिलने नहीं आता है। मोबाइल में पुलिस को एक परिचित का नंबर मिला। उसे बुलाया गया है।

विज्ञापन
राजीव माथुर ऋषि मार्ग स्थित कोठी संख्या 85 में अकेले रहते थे। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके बताया कि कोठी से दुर्गंध आ रही है। गृहस्वामी कई दिन से दिखे नहीं हैं। अंदर ताला लगा है। गेट पर अखबार भी पड़े हैं। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़ा। इसके बाद कमरे के दरवाजे के तोड़कर दाखिल हुई।
विज्ञापन

घर में सुरक्षित मिला सामानकोठी में अंदर बेडरूम में तख्त पड़ा था। तख्त के पास स्कूटर खड़ा था। तख्त और स्कूटर के बीच में फर्श पर राजीव माथुर पड़े मिले। शव कई दिन पुराना होने से सड़ गया था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने कोठी की तलाशी ली। दो गेट थे। जो अंदर से बंद थे। घर में अंदर प्रवेश का और कोई रास्ता नहीं था। सामान भी सुरक्षित मिला। इससे वारदात की आशंका नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे बेटे से संपर्क नहीं

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल को चार्ज कर ऑन किया। इसमें एक नंबर मिला। वह मध्य प्रदेश के प्रवीन जैन का था। उन्होंने बताया कि वह राजीव माथुर के रुपये म्युचुअल फंड में निवेश करते थे। राजीव वैज्ञानिक थे। पहले मुंबई में रहते थे। अमेरिका भी रहकर आए थे। 25 साल पहले पत्नी से तलाक हो गया। बेटा अमेरिका में है। बेटे ने पिता से कई साल से संपर्क नहीं किया है। एक बहन ऑस्ट्रेलिया तो दूसरी वडोदरा में रहती हैं। राजीव किसी बाहरी व्यक्ति से बात नहीं करते थे। घर में रिश्तेदारों का भी आना-जाना नहीं था। पुलिस प्रवीन जैन के आगरा आने का इंतजार कर रही है।

नहीं रखते थे नौकर

राजीव घर में नौकर नहीं रखते थे। शाम को सत्संग जाते थे। इसके बाद खाना खाकर आते थे। पड़ोस के लोगों से भी बातचीत नहीं करते थे। वह अखबार पढ़ते थे। जब पुलिस घर में पहुंची तो कई अखबार पड़े थे। इससे पता चला कि कई दिन पहले मौत हो गई थी।

ऑपरेशन सवेरा के बाद भी रिकॉर्ड नहीं

शहर में एकाकी रहने वाले बुजुर्ग की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले हरीपर्वत क्षेत्र में कोठी में महिला का शव मिला था। वह भी अकेली रहती थीं। शाहगंज में मां-बेटी की मौत हुई थी। मां का कंकाल मिला था, जबकि बेटी का शव। पूर्व में ऑपरेशन सवेरा चलाया गया था। इसके तहत पुलिस को अपने-अपने इलाके में ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटानी थी, जो अकेले रहते हैं। उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है। मगर, यह अभियान कुछ दिन की कवायद के बाद बंद हो गया। शहर में कई लोग ऐसे हैं जो अकेले ही जीवन यापन कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed