{"_id":"5ba736ee867a557ea274dcab","slug":"current-air-quality-index-agra-second-number-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण छोड़िए, स्वच्छ हवा में देश में दूसरे नंबर पर ताजनगरी, अव्वल है ये शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण छोड़िए, स्वच्छ हवा में देश में दूसरे नंबर पर ताजनगरी, अव्वल है ये शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
ताजनगरी के उद्योगों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाकर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन धूल कणों को छोड़ दें तो प्रदूषणकारी तत्व मानक से भी कम हैं। मानसून में जोरदार बारिश के कारण धूल कण बैठे तो आगरा देशभर में स्वच्छ हवा के मानक में दूसरे नंबर पर रहा। बीते सप्ताह आगरा सिलीगुड़ी के साथ पहले नंबर पर रहा है।
पर्यावरण मंत्रालय ने एडहॉक मोरोटोरियम, व्हाइट कैटेगरी और ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी ने प्रदूषण के लिए उद्योगों को जिम्मेदार मानते हुए कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं। औद्योगिक संगठन पुरजोर विरोध कर चुनौती भी दे चुके हैं कि तीन दिन के लिए उद्योग बंद कर वायु गुणवत्ता का आंकलन कर लिया जाए या फै क्ट्रियों के बाहर मीटर लगा दिया जाए।
शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगरा समेत देशभर की वायु गुणवत्ता की सूची जारी की तो स्वच्छ हवा में आगरा दूसरे नंबर पर रहा। शुक्रवार और शनिवार को आगरा की वायु गुणवत्ता 30 रही, जबकि अलवर और हल्दिया 28 एक्यूआई के साथ देश में पहले नंबर पर रहे। सल्फर डाइक्साइड और नाइट्रोजन डाइक्साइड की मात्रा मानक से कम रही, जबकि पीएम 2.5 कण ही सबसे ज्यादा पाए गए।

Trending Videos
आगरा के उद्यमी और पर्यावरण मंत्रालय के डॉ. मनोरंजन होता कमेटी भी यह स्पष्ट कर चुकी है कि धूल कणों का प्रदूषण आगरा में ज्यादा है। इन पर नियंत्रण कर न केवल आगरा की हवा स्वच्छ की जा सकती है बल्कि ताजमहल को भी बचाया जा सकता है। मानसून के दिनों में अस्थाई पर्यावरण धूल कणों पर नियंत्रण कर पूरे साल स्थाई हो सकता है।
शहर - एक्यूआई
अलवर, हल्दिया - 28
आगरा, सिलीगुड़ी - 30
जालंधर - 32
देवास - 33
मंडीदीप - 35
कोटा - 36
हावड़ा - 37
शहर - एक्यूआई
अलवर, हल्दिया - 28
आगरा, सिलीगुड़ी - 30
जालंधर - 32
देवास - 33
मंडीदीप - 35
कोटा - 36
हावड़ा - 37