फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

ऊधम सिंह के त्याग और बलिदान को किया याद

Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
cultural
टूंडला में क्रांतिकारी उधमसिंह का बलिदान दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के बलिदान को याद किया गया। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक बैठक जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर की गई। जिसमें देश के महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि ऊधम सिंह को देश हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने जलियां वाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। क्रांतिकारी सरदार ने ब्रिटिश शासन की नींव हिला के रख दी थी। वरिष्ठ नेता अनिल उपाध्याय ने कहा कि सरदार उधम सिंह पंजाब की पावन भूमि पर जन्म लिए थे ऐसे महान क्रांतिकारी की आजादी में होना मील का पत्थर साबित हुआ है। इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, हरिओम शिवहरे, रघुवीर सिंह तोमर, अब्दुल अजीज कुरैशी, संजीव रघुवंशी, अमर सिंह, इंद्रपाल, भूरी सिंह, दिगंबर सिंह रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के तत्वावधान में आजादी के महानायक सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। संस्था पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस वेदी, सरदार हरपाल सिंह हैप्पी, सरदार मनमोहन सिंह जुल्का, दिलीप गौड़, प्रतिपाल सिंह जुल्का, सुनील टैगोर, उत्तर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, तेजिंदर कौर गोल्डी , गुरुलीन कौर, टिंकू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed