फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot his brother-in-law for dowry in firozabad

फिरोजाबाद: दहेज को लेकर हुए विवाद में बहनोई ने साले को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
young man shot his brother-in-law for dowry in firozabad
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने दहेज में बाइक मिलने पर अपने साले को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के रैमजा निवासी मोहम्मद रज्जाक (40) पुत्र रशीद खां को परिजन मंगलवार को घायलावस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। रज्जाक के दो गोली लगी हैं। एक सीने पर दूसरे पैर में लगी। घायल रज्जाक ने बताया कि उसने अपनी बहन रेशमा की शादी थाना नारखी क्षेत्र के नगला सिकंदर निवासी गुड्डू पुत्र मुन्ने खां के साथ लॉकडाउन के दौरान की थी। शादी के बाद से आठ माह से रेशमा अपनी ससुराल में है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि बहनोई गुड्डू खां बहन से लगातार दहेज में बाइक की मांग करता चला आ रहा था। मंगलवार को बहनोई गुड्डू खां घर आया। मोहम्मद रज्जाक खेत से काम करके घर वलौटा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुड्डू ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहम्मद रज्जाक के सीने और पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 
परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। गांव रैमजा में युवक को गोली मारने की जानकारी होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी हमराही पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। उन्होंने गोली मारने के आरोपी गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि गांव रैमजा निवासी मोहम्मद रज्जाक एवं उसके बहनोई गुड्डू खां के मध्य विवाद हुआ है। विवाद के दौरान गुड्डू ने फायरिंग की है। इसमें मोहम्मद रज्जाक के दो गोली लगी हैं। इससे वह घायल हो गया। गुड्डू भी घायल हुआ है, हिरासत में लेकर उसका उपचार करा रहे हैं। तहरीर आने पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed