{"_id":"6aa6a55d4b0b003f4c0caef4","slug":"man-arrested-for-fraud-under-the-pretext-of-securing-a-widow-pension-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184516-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नमन। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। आरसी मिशन पुलिस ने विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में शनिवार की रात भट्ठा चौराहा पर घेराबंदी कर रौसर कोठी गांव निवासी नमन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
15 जुलाई को आरसी मिशन थाने में मिश्रीपुर गांव निवासी मीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पति धर्मपाल एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2023 में काम के दौरान पति की मौत हो गई। कंपनी की ओर से उन्हें पांच लाख रुपया मुआवजा दिया गया। रौसर कोठी गांव निवासी नमन ने विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर आधार कार्ड, पैनकार्ड, मोबाइल नंबर लिया।
उनके खाते से धोड़धड़ी कर पांच लाख रुपया निकाल लिए। जरूरत होने पर 25 नवंबर 2025 को बैंक से रुपया लेने गए। वहां पता चला कि उनके खाते में कोई रुपया नहीं है। इस्टेटमेंट निकलवाने से पता चला कि नमन ने उनके खाते से कई बार में सारा रुपया अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया है। इसके बाद बेटे ने फोन कर नमन से रुपया मांगा तो उसे मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था।