फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body of 22-year-old found in Jalandhar, suspected to be due to drug overdose

Jalandhar News: जालंधर में 22 वर्षीय युवक का शव मिला, अत्यधिक नशे से मौत की आशंका

Sun, 13 Sep 2026 05:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 13 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Body of 22-year-old found in Jalandhar, suspected to be due to drug overdose
पूर्व विधायक अंगुराल की थाना प्रभारी से बहस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख इलाके में रविवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिला है। आशंका है कि उसकी मौत अत्यधिक नशे की वजह से हुई। शव के पास कथित तौर पर नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं।
मृतक की पहचान भूषण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूषण कुछ दिन पहले ही बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता पिछले करीब पांच वर्षों से जालंधर में रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इलाके में कथित तौर पर खुलेआम नशे की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। अंगुराल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद नशे के इंजेक्शन हटा दिए। उन्होंने कहा, पास में सिरिंज पड़ी थी अगर पुलिस ने तस्करों पर कार्रवाई की होती तो यह नहीं होता। इसके बाद थाना पांच के प्रभारी के साथ उनकी बहस भी हुई।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त सिटी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा, जब तक जांच में पुष्टि नहीं होती, नशे से मौत नहीं कह सकते। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंगुराल ने आरोप लगाया कि बस्ती दानिशमंदा और बस्ती शेख में नशे की बिक्री खुलेआम हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को इसकी जानकारी है लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed