{"_id":"6aa656f16b5fcda8fd0db6d3","slug":"major-cyber-fraud-exposed-in-indore-under-operation-matrix-indore-news-c-1-1-noi1551-4718704-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क: 50 से ज्यादा शिकायतों वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क: 50 से ज्यादा शिकायतों वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा
Sun, 13 Sep 2026 06:01 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:01 PM IST
सार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत ललित उर्फ ऋषि सुतार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें हैं और उसने कई राज्यों में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की। आरोपी कमीशन पर बैंक खाते लेकर ठगी की रकम ट्रांसफर करता था।
विज्ञापन
ठगी
विस्तार
क्राइम ब्रांच ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी ललित उर्फ ऋषि सुतार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ देशभर से 50 से अधिक शिकायतें मिली हैं और वह कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा है।
विज्ञापन
कमीशन पर लेता था बैंक खाते
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक, 7 क्यूआर कोड और एक लैपटॉप बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों से कमीशन के बदले उनके बैंक खाते लेता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से मिली रकम को ट्रांसफर करने और अलग-अलग खातों में घुमाने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर: इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के रुट का विरोध, सड़क पर रहवासियों ने उतर कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कई राज्यों में फैला हुआ है नेटवर्क
जांच में महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार अलग-अलग बैंक खातों के जरिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।
दो दिन पहले भी धराए थे आरोपी
दो दिन पहले भी साइबर ठगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस को बड़ा सुराग मिला था। इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खाते के खिलाफ देशभर से 169 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
