फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dumper overturns into ditch while trying to avoid another vehicle; driver injured.

Meerut News: दूसरे वाहन को बचाने में डंपर खाई में पलटा, चालक घायल

Sun, 13 Sep 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Dumper overturns into ditch while trying to avoid another vehicle; driver injured.
- बरनावा रोड पर एपीएस कॉलेज के पास हादसा, दो हाइड्रा की मदद से खाई से निकाला डंपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बरनावा रोड पर एपीएस कॉलेज के पास रविवार को सामने से आए दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में डस्ट से लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में डंपर चालक गुलबीर सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दो हाइड्रा की मदद से डंपर को खाई से बाहर निकलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
हरियाणा के पानीपत निवासी गुलबीर सिंह डस्ट से लदा डंपर लेकर बरनावा रोड से गुजर रहा था। बताया गया कि एपीएस कॉलेज के पास सामने से अचानक दूसरा वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने डंपर को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

डंपर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल चालक को सीएचसी सरधना पहुंचाया। वहीं, खाई में पलटे डंपर को निकालने के लिए दो हाइड्रा मौके पर बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद डंपर को बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सामने से आए दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर पलटा है। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed