यूपी: बच्ची को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने दो को पीट-पीटकर किया अधमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद दो युवकों ने बारह साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। बच्ची की चीखपुकार पर जुटी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों के दूसरे संप्रदाय के होने से तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने थाने पर हंगामा और प्रदर्शन किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा सुबह करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा की चीख सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने जमौरा अंडरपास के पास 12 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी की। जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया और अगवा कर ले जाने लगे। इस पर बालिका ने शोर मचा दिया। इस दौरान पास ही कुछ लोगों ने देखा तो उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों को पीछे आता देख जमौरा मोड़ पर बाइक सवारों ने बालिका को उतारा, लेकिन इस दौरान बाइक बेकाबू होकर गिर गई और दोनों युवक गिर गए। ग्रामीणों ने दोनों का पकड़ लिया। जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को बचाया और थाने लेकर पहुंची। आरोपियों के गैर संप्रदाय के होने से तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सीओ प्रयांक जैन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने जुबेर आलम और अफसर आलम निवासी गांव रकरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: बच्चा चोर के शोर से हिंसक हुई भीड़, युवक को किया अधमरा, एसपी सिटी से धक्कामुक्की
भीड़ के कहर का शिकार बने युवक ने तोड़ा दम, भड़के परिजनों ने लगाया जाम
बच्चा चोरी के शक में शुक्रवार को भीड़ की पिटाई से घायल युवक ने जिला अस्पताल में शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने साठ फुटा रोड पर शव रख कर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने इसे आपसी मारपीट का मामला बताते हुए मृतक के पिता की तहरीर पर मोनू पुत्र लाखन सिंह, राजू उर्फ पलिया और शालू को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना रामगढ़ के मोहल्ला सम्राट नगर गली नं. दो में बालिका को उठाकर ले जाने के शक में भीड़ ने शुक्रवार को एक युवक को जमकर पीटा था। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। उसकी पहचान जफरुद्दीन (29) पुत्र साबुद्दीन निवासी गली नं. 19 साठ फुटा रोड के रूप में हुई थी। पुलिस ने घायल को उसके भाई की सुपुर्दगी में देने के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में शनिवार तड़के चार बजे जफरुद्दीन की मौत हो गई।
इससे परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने नगला बरी से सैलई साठ फुटा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा, इधर एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, उत्तर अनूप कुमार तिवारी व रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक फोर्स सहित पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मां और पिता के बयान अलग, पुलिस मान रही आपसी मारपीट
मां बोली- भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में पीटा था
मृतका की मां जोविन निशा ने कहा कि बच्चे को चुराने के शक में सम्राट नगर में उसके बेटे को भीड़ ने जमकर पीटा था। जबकि घर से चूड़ी का काम करने गया था। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जब हम लोग पहुंचे तो उसके नाक-मुंह में खून आ रहा था।
पिता बोले- बेटे को बुलाकर ले गए थे सात-आठ लोग
पिता साबुद्दीन ने कहा कि उनका बेटा नौ अगस्त को सुबह काम करने जा रहा था। मोनू पुत्र लाखन सिंह, राजू उर्फ पलिया व शालू और चार-पांच अन्य लोग बुलाकर ले गए। उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिली कि वह सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। अस्पताल पहुंचा तो मरणासन्न मिला। तड़के चार बजे मृत्यु हो गई।
पुलिस बोली-तहरीर नामजद मिली
जफरुद्दीन को चूड़ी का काम करने के दौरान कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की ओर से दी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। -प्रबल प्रताप सिंह - एसपी सिटी फिरोजाबाद।