{"_id":"5d4d456f8ebc3e6d0574833e","slug":"mob-attacks-police-due-to-rumor-of-child-thief-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बच्चा चोर के शोर से हिंसक हुई भीड़, युवक को किया अधमरा, एसपी सिटी से धक्कामुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: बच्चा चोर के शोर से हिंसक हुई भीड़, युवक को किया अधमरा, एसपी सिटी से धक्कामुक्की
Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के नगला चंद्रभान में हिंसक भीड़ ने राजेश कुमार वर्मा निवासी बाबरपुर (लखीमपुर खीरी) को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर पिटाई कर डाली। मृतक कान्हा के घर से लौटते वक्त एसपी सिटी अशोक मीणा ने हिंसक भीड़ को मजदूर को पीटते देखा तो उसे छुड़ाकर एक फैक्टरी में ले गए।
मथुरा-वृंदावन घूमने आए राजेश पिछले चार दिन से रेलवे स्टेशन पर रुका था। शुक्रवार को खाना खाने के लिए जयगुरुदेव मंदिर की तरफ जाते हुए वह हिंसक भीड़ का शिकार हो गया। बिना सोचे समझे अफवाहों के चलते भीड़ ने मजदूर को धुन डाला। यह तथ्य पुलिस की पूछताछ में सामने आया है।
प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि मजदूर को बेरहमी से पीटा गया। अफवाहों के जोर पर एक मजदूर की धुनाई की गई। एसपी सिटी नहीं बचाते तो भीड़ मजदूर की जान ले लेती।

युवक को पीटकर अधमरा किया
हाईवे के नगला चंद्रभान में हिंसक भीड़ के खिलाफ पन्ना पोखर चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने चंद्रपाल जाट, प्रदीप, राजेंद्र, राजू, रमेश समेत 250 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 12 युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी अशोक मीणा ने बताया कि शांतिभंग में पकड़े गए गोपाल, पोहप सिंह, पंकज, जितेंद्र, वीरेंद्र, शिवराम, भूरा, सुबोध कुमार, छोटू निवासीगण नगला चंद्रभान के अलावा लोकेश, तेज सिंह, विक्रम निवासीगण शंकरपुरी कालोनी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही वीडियो क्लीपिंग देखकर उपद्रवियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद इन सभी की गिरफ्तार की जाएगी।
माहौल गर्माने पर नगला चंद्रभान में पुलिस फोर्स तैनात
हाईवे के नगला चंद्रभान में बच्चा गिरोह को लेकर हिंसक हुई भीड़ से माहौल गरमा गया था। एसएसपी शलभ माथुर ने माहौल गर्म रहने तक छह स्थान चिन्हित किए हैं। इन प्वाइंटों पर एक दरोगा, चार सिपाही मुस्तैद किए हैं। इन प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी 12-12 घंटे की ड्यूटी देंगे।
इनके साथ क्यूआरटी को भी लगाया गया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि अफवाहों पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।