फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder of elderly woman: Accused Jayesh discharged from hospital; police to present him in court today

बुजुर्ग महिला हत्याकांड: आरोपी जयेश को अस्पताल से छुट्टी, आज अदालत में करेगी पुलिस पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Murder of elderly woman: Accused Jayesh discharged from hospital; police to present him in court today
हिसार। मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में आरोपी जयेश को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। रिमांड के दौरान उससे मामले के मुख्य आरोपी सोनू के बारे में पूछताछ की जाएगी। सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जबकि दूसरा आरोपी भावेश अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी कंवल किशोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी बहन संतोष कुमारी मॉडल टाउन में रहती थीं। उनके पति और दोनों बच्चों की पहले ही बीमारी व अन्य कारणों से मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह घर में अकेली रहती थीं। कंवल किशोर की संतोष से 6 अक्तूबर को बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

8 अक्तूबर को उनकी पड़ोसन ने फोन कर संतोष की मौत की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक संतोष के घर में घुसते दिखाई दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास पुलिस की दो आरोपियों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान राजगढ़ निवासी भावेश के पैर में गोली लगी, जबकि जयेश बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उसके एक पैर में फ्रैक्चर आया था। पुलिस ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था।

☰

Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed