फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Firing and stone-pelting over a land dispute; 15 injured, eight referred [to other hospitals]

Kasganj News: प्लॉट के विवाद में फायरिंग और पथराव, 15 घायल, आठ रेफर

Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Firing and stone-pelting over a land dispute; 15 injured, eight referred [to other hospitals]
फोटो48पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती विवाद में घायल लोग। संवाद
पटियाली (कासगंज)। गांव नगला ढक में रविवार दोपहर एक प्लॉट के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव संग फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर एसपी ओपी सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन

एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नगला धाता निवासी प्रेम प्रताप सिंह का नगला ढक में एक प्लॉट है। रविवार दोपहर इसी प्लॉट की बाउंड्री को लेकर उनकी नगला ढक निवासी रमेश यादव से कहासुनी हो गई। रमेश पक्ष का आरोप है कि प्रेम प्रताप सिंह ने अपने प्लॉट को उनकी जमीन की तरफ बढ़ा लिया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-112 और पटियाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ओपी सिंह, सीओ अमित कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये हुए हैं घायल
संघर्ष में रमेश पक्ष से रमेश (50), शैलेंद्र (35), नीरेश (40), प्रियांशु (25), आदेश कुमार (20), अमित (20), पिंटू (30), संतोष कुमारी (45) और रेखा (40) घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे (प्रेम प्रताप) पक्ष से प्रेम प्रताप (29), हीर प्रताप (20), अखंड प्रताप उर्फ अक्षय प्रताप (36), अमन चौहान (26), रोहित (18) और अश्वनी कुमार (67) घायल हुए हैं। इनमें से प्रेम प्रताप, हीर प्रताप, अखंड प्रताप और अमन चौहान तथा रमेश पक्ष के शैलेंद्र, प्रियांशु, रमेश और नीरेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


वर्जन
दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed