फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajasthan's young man committed suicide in mathura

मथुरा: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला भरतपुर के युवक का शव, पुलिस बता रही ये वजह

Fri, 28 Dec 2018 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
rajasthan's young man committed suicide in mathura
crime
मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर में गुरुवार की देर रात बुलंदशहर में तैनात संविदा मीटर रीडर ने फांसी लगा ली। पत्नी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और खिड़की तोड़कर युवक को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। वहीं परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


भरतपुर के गांव उड़की मोहमदा, थाना सीकरी निवासी धनीराम (25) पुत्र रामस्वरूप बिजलीघर बुलंदशहर में संविदा पर मीटर रीडर था। उसकी पत्नी सुलेखा यहां मथुरा के जिला अस्पताल में संविदा पर एएनएम है। 
विज्ञापन


दंपती ने मोहली रोड पर वेस्ट प्रतापनगर में किराए पर मकान ले रखा है, जहां यह दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। धनीराम भी सप्ताह में घर आ जाता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले धनीराम बच्चों के पास आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पत्नी से पूछताछ में बताया कि गुरुवार की रात धनीराम खाना खाकर कमरे में गया। फिर नहीं निकला। पत्नी ने काफी आवाज दी, पर आवाज न आने पर शक हुआ। आसपास के लोगों को बुलाकर खिड़की तोड़कर देखा तो धनीराम पंखे से हुक से लटका हुआ था। 


सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भाई मनीराम ने आरोप लगाया है कि उसे मारकर हुक से लटकाया गया है। चौकी प्रभारी प्रवीन मिश्रा ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बावजूद इसके कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed