फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khanan

पडुआपुरा में ट्रक और ट्रैक्टर ले भागे खनन माफिया

Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
पडुआपुरा में ट्रक और ट्रैक्टर ले भागे खनन माफिया
पडुआपुरा में ट्रक और ट्रैक्टर ले भागे खनन माफिया Updated Tue, 30 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
khanan
खनन - फोटो : अमर उजाला
 चंबल सेंक्च्युरी के गांव पडुआपुरा में बालू के अवैध खनन की सूचना पर रविवार रात रेंजर ने वन विभाग की टीम के साथ छापा मारा। टीम की घेराबंदी में खनन करते लोग और ट्रैक्टर, ट्रक मिल गए। टीम को देख खनन माफिया असलहे तानकर ट्रैक्टर और ट्रक समेत मौके से भाग गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

चंबल नदी का जलस्तर घटते ही खनन माफिया सक्रिय हो गये हैं। रविवार आधी रात को पिनाहट के पडुआपुरा गांव में अवैध खनन की सूचना पर रेंजर सर्वेश भदौरिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो बालू भरकर ले जाते एक ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली मिल गई। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की तो खनन माफिया ने टीम पर असलहे तान दिये। वे जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। इस मामले में वन दरोगा शुभम आनंद ने पिनाहट थाने में रामप्रकाश, दंगल सिंह, विनोद, रामवृक्ष, अन्नू आदि के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दी है। साथ ही विभागीय केस दर्ज कर लिया है। रेंजर सर्वेश भदौरिया ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

--------
खनन की सूचना पर पहुंचे डीएफओ
पिनाहट। चंबल के बीहड़ में बालू खनन होने की सूचना पर चंबल सेंक्च्युरी के डीएकओ अनिल पटेल वन विभाग कर्मियों के साथ बताए गए ठिकानों पर पहुंच गए। उन्होंने विप्रावली, बीच का पुरा, क्यौरी, चंबल घाट, मंसुखपुरा, रेहा, बरेण्डा आदि जगह छापेमारी की लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाह में वनकर्मियों की टीम पर हमला, रिपोर्ट दर्ज 
बाह। बटेश्वर वन ब्लाक के बिजकौली में सर्वे कर लौट रही वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत गांव के ईश्वरी प्रसाद ने की थी। इस पर वन विभाग की टीम सोमवार दोहर सर्वे कर रही थी। तभी ईश्वरी प्रसाद और रामसागर के बीच विवाद हो गया। इसके चलते टीम को सर्वे कार्य रोकना पड़ा। बाद में सर्वे कार्य कर शाम लगभग पांच बजे लौट रही टीम पर ईश्वरी प्रसाद ने अपने पुत्र अरविंद्र, छोटे सिंह, रामनरेश, सौपत की मदद से हमला कर दिया। टीम बमुश्किल वहां से निकल पाई। वन रक्षक राजेश परिहार ने बाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed