फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud of crore rupee in etah municipality

फर्जी मार्क्सशीट लगाकर बना लिपिक और कर दिया बड़ा 'खेल'

Mon, 24 Jul 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Mon, 24 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
fraud of crore rupee in etah municipality
fraud
नगर पालिका परिषद एटा में एक बाबू ने लिपिक पद पर प्रोन्नति पाने के लिए कर्मचारी ने इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट लगा दी। साथ ही पालिका की दो रसीद बुकों को गायब कर सरकारी धन का गबन कर लिया। पिछले दिनों शिकायत के बाद जांच में खुलासा होने पर डीएम ने ईओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
पालिका में कार्यरत कर्मचारी निरंकार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत डीएम से की गई थी। शिकायत में कहा गया कि कर्मचारी ने गलत तरीके से प्रोन्नति प्राप्त की और करोड़ों रुपये की वसूली की। इस पर डीएम अमित किशोर ने एडीएम वित्त और राजस्व महेश चंद्र शर्मा को जांच सौंपी। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि निरंकार सिंह की नियुक्ति पालिका में माली पद पर हुई थी, लेकिन इसकी पत्रावली गायब है। इसके बाद उन्होंने माली से दफ्तरी पद पर प्रोन्नति पाई, लेकिन पत्रावली भी जांच में प्रस्तुत नहीं की गई। इसकी तलाश कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कर्मचारी निरंकार सिंह ने 25-11-2005 को प्रार्थना पत्र देकर प्रोन्नति करने का अनुरोध करते हुए इंटरमीडिएट की मार्कशीट लगाई, जो फर्जी थी। इसे आपराधिक कृत्य मानते हुए डीएम ने कार्रवाई करने के लिए लिखा है। 

वहीं आरोप है कि निरंकार सिंह ने रसीद बुक नंबर 875601 और 376401 में काटी रसीदों और धन को राजकोष में जमा नहीं कराया। इसे गबन की श्रेणी में मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।


जांच में सामने आया है कि 26-8-2016 को हुई प्रोन्नति में वरिष्ठ कर्मचारियों को छोड़कर निरंकार सिंह को लिपिक बना दिया गया, जो कि शासनादेश के विपरीत है। डीएम ने ईओ संतराम सरोज को कर्मचारी निरंकार सिंह के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed