फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra me loot

ताजनगरी में पर्यटन दिवस पर पर्यटक से लूट 

Wed, 28 Sep 2016 01:15 AM IST
ताजनगरी में पर्यटन दिवस पर पर्यटक से लूट 
ताजनगरी में पर्यटन दिवस पर पर्यटक से लूट  Updated Wed, 28 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
agra me loot
ताजनगरी में पर्यटन दिवस पर पर्यटक से लूट  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद रोड पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुडुचेरी के पर्यटक एम शिवा कुमार से सरेआम पर्स लूट लिया गया। वह एक होटल में डिनर के लिए परिवार सहित पैदल जा रहे थे। तभी बाइकर्स गैंग के बदमाश आए और उनसे पर्स लूटकर फरार हो गए। दूर दूर तक कोई सिपाही तक नहीं था। सूचना के आधा घंटा तक पुलिस पहुंची भी नहीं। यह हाल तब रहा जबकि मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस था। सुबह से शाम तक पर्यटकों के स्वागत सत्कार में कहीं फूलों की बारिश की गई तो कहीं उन्हें चंदन तिलक लगाए गए लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। वारदात से एम शिवा कुमार का परिवार दहशत में     है।
विज्ञापन

एम शिवा कुमार ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ताज का दीदार करने से पहले उन्हें लुटेरों का सामना करना होगा। न ही ऐसी कल्पना की थी कि ताज के शहर में सुरक्षा का यह हाल होगा।
विज्ञापन

वह मंगलवार शाम को पत्नी और बेटी के साथ आगरा आए थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड काफा में रुके हैं। रात तकरीबन 9:30 बजे भोजन करने के लिए एक होटल पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश       आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एम शिव कुमार के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। पर्यटक ने शोर मचाया। बदमाश तेजी से बाइक ले जाकर फूल सैयद चौराहे की तरफ भाग  गए। कुछ लोगों ने पीछा भी किया। मगर, वह शहीद नगर होते हुए निकल गए। घटना की जानकारी के काफी देर बाद पर्यटन और ताजगंज थाना की पुलिस पहुंच गई। एसओ पर्यटन थाना ने बताया कि पर्यटक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
- हमें बहुत निराशा हुई 
आगरा। एम शिवा कुमार से लूटे गए पर्स में एक कैमरा, मोबाइल, सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था।  इससे उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बुधवार को उन्हें ताजमहल देखने भी जाना था। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें यहां की सुरक्षा का हाल देखकर बहुत निराशा हुई। 

ताजमहल पर पर्यटक की मौत
आगरा। विश्व पर्यटन दिवस पर ताजमहल का दीदार करने आए अगरतला, त्रिपुरा के प्रमोद देवनाथ की मौत हो गई। ताजमहल के मुख्य गुंबद के शीशमहल से बाहर निकलते समय वह गिर पडे़। समूह में आए प्रमोद देवनाथ को उनके परिजनों ने सीआईएसएफ और एएसआई कर्मचारियों की मदद से शांति मांगलिक हास्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मंगलवार अपराह्न त्रिपुरा से 50 सदस्यीय दल ताजमहल पहुंचा। इसमें 70 वर्षीय प्रमोद देवनाथ भी शामिल थे और धूप से परेशान थे। मुख्य गुंबद में कब्र देखने के बाद वह शीशमहल में जैसे ही पहुंचे, गश खाकर गिर पड़े। परिवार के सदस्यों ने एएसआई से मदद मांगी। लेबर गेट खुलवाकर उन्हें सीआईएसएफ की मदद से तुरंत एंबुलेंस से शांति मांगलिक हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वह अस्थमा के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed