फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगा करंट, राजमिस्त्री की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगा करंट, राजमिस्त्री की मौत

Wed, 03 Apr 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगा करंट, राजमिस्त्री की मौत
मथुरा। हाईवे के ब्रजराज धाम भगवान नगर में राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि हाईवे पुलिस करंट लगने से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव बिरजापुर निवासी जयपाल सिंह (45) पुत्र चरन सिंह पेशे से राजमिस्त्री था। राजमिस्त्री भगवान नगर के पास ब्रजराज धाम में उमा शर्मा नाम की महिला के घर में प्लास्टर कर रहा था। बुधवार की सुबह गाटर डालते समय ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छू होने पर राजमिस्त्री की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई धर्मवीर सिंह का आरोप है कि उनके भाई की मौत करंट से नहीं, बल्कि उसको मारा गया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि करंट से राजमिस्त्री की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed