{"_id":"5a9d3d104f1c1b4d588bb897","slug":"41520254224-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगे 60 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगे 60 हजार रुपये
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ctet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला से शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास कराने के लिए 60 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता न्याय मांगने के लिए थाना कोतवाली गई, लेकिन उसकी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हो सकी। तहरीर अभी तक एक पुलिसकर्मी की जेब में ही रखी हुई है।
नवंबर में एक महिला ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी। आरोप है कि इस परीक्षा में पास कराने के लिए एक जानने वाला व्यक्ति उसे पास कराने के लिए 60 हजार रुपये ले गया था। उसने भरोसा दिलाया था कि हर कीमत पर उसे पास करा देगा। परीक्षा होने के बाद जब परिणाम सामने आया तो महिला को ठगी की जानकारी हुई। वह पति को साथ लेकर थाना कोतवाली में पहुंची। कई दिन पूर्व उसने एक प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मगर उस पर भी मामला दर्ज नहीं किया गया।
सोमवार को फिर से एक नया प्रार्थना-पत्र लिखवाया गया। मगर उसको भी पुलिसकर्मी ने जेब में रख लिया। जब उसने पूछा तो उसका कहना था कि यह तो आरोपी पर दबाव बनाने के लिए लिखवाया है। इस लिए इसे दर्ज करने की बजाय जेब में रखा है। पीड़िता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।