फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयकृष्ण राणा के बाद अब उसके निदेशक पर भी इनाम

जयकृष्ण राणा के बाद अब उसके निदेशक पर भी इनाम

Sat, 05 May 2018 06:48 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
जयकृष्ण राणा के बाद अब उसके निदेशक पर भी इनाम
नोएडा, रोहतक व अन्य केंद्र
विज्ञापन



जयकृष्ण राणा के बाद अब उसके निदेशक पर भी इनाम
राणा की गिरफ्तारी पर 15 हजार और निदेशक पर 10 हजार का इनाम घोषित
पांच सौ करोड़ रुपये लेकर फरार है कल्पतरु ग्रुप का मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा।
कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित होने के बाद अब उसके निदेशक पर भी दस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। इस ग्रुप का मालिक 500 करोड़ रुपये लेकर फरार है।

कल्पतरु ग्रुप के डायरेक्टर सतीश सैनी पुत्र प्रकाश सिंह सैनी निवासी सेक्टर-7 बहादुरगढ़, हरियाणा के खिलाफ भी 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा 500 करोड़ रुपये लेकर करीब दो साल से फरार है। सतीश पर भी करीब छह फर्जीवाड़े के मामले थाना फरह में दर्ज हैं। जालसाज जयकृष्ण सिंह राणा के साथ फरार हुए उसके नुमाइंदे (डायरेक्टर) भी जनता की मेहनत की कमाई को डकारने में शामिल रहे हैं। कल्पतरु ग्रुप के मालिक ने हरियाणा, यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि राज्यों में चिटफंड के कार्यालय खोलकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद एजेंटों के माध्यम से फ्लैट और प्लाट की एवज में भोले भाले निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 15 हजार रुपये का इनाम जयकृष्ण सिंह राणा और 10 हजार रुपये सतीश सैनी पर घोषित किया गया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसटीएफ की मदद भी जयकृष्ण सिंह राणा की गिरफ्तारी के लिए ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed