{"_id":"59eb77c44f1c1bc8678b6e7c","slug":"191508603844-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में पुलिस की सतर्कता से टला टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई बस्ती में पुलिस की सतर्कता से टला टकराव
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। रकाबगंज स्थित नई बस्ती में शनिवार को पुलिस सतर्क नहीं होती तो फिर से टकराव हो जाता। शुक्रवार को हुए बवाल के बाद मोहल्ले में समझौते को लेकर बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए। इसी बीच एक युवक ने गालीगलौज कर दी। इससे तनाव फैल गया। वहां मौजूद पुलिस ने मोहल्ले में आए लोगों पर लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया।
एसएसपी आवास के पास स्थित नई बस्ती में शुक्रवार रात को गोवर्धन पूजा के दौरान बवाल हुआ था। चंद्रभान के घर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया था। पथराव और तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में चंद्रभान की पत्नी कृष्णा देवी ने 17 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि मुख्य आरोपी अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में तनाव के हालात है। पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे कुछ लोग नई बस्ती में आए। वह मोहल्ले में जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
वह समझौते के लिए आए थे। इसकी जानकारी पर पीड़ित परिवार के लोग मोहल्ले के बाहर आ गए। मगर, उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया। इसी बीच एक युवक ने गालीगलौज कर दी। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इससे तनाव फैल गया। पुलिस ने लाठियां फटकाकर लोगों को खदेड़ लिया। इसकी जानकारी पर थाने की फोर्स सहित अधिकारी पहुंच गए। पुलिस की सतर्कता से टकराव टल गया।