{"_id":"59cbf1294f1c1bda538b4b09","slug":"161506537769-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल जा रहा प्रापर्टी डीलर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपाल जा रहा प्रापर्टी डीलर लापता
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी प्रापर्टी डीलर भोपाल जाते समय रास्ते से लापता हो गया। कुछ महीने पूर्व उसका भोपाल में साथी डीलरों से रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। परिवारीजनों का कहना है कि किसी पुलिस वाले ने दोनों पक्षों में राजीनामा कराने के लिए फोन कर बुलाया था। प्रापर्टी डीलर के लापता होने के बाद परिवारीजन अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी गौरव गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता दो वर्ष से भोपाल में न्यू मीनाल क्षेत्र में प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। उसके साथ भोपाल के ही कई अन्य प्रापर्टी डीलर भी थे। कुछ माह पूर्व उसका रुपये के लेन देन को लेकर साथियों से विवाद हो गया। साथियों ने उसे धमकी दी कि अगर दोबारा भोपाल में नजर आया तो उसकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद वह गांव रंपुरा लौट आया था।
कुछ दिन गांव में रहने के बाद वह पत्नी ज्योति को लेकर ससुराल औरेया चला गया। परिवारीजनों के मुताबिक इस बीच खुद को पुलिसकर्मी बता रहे एक व्यक्ति ने कई बार गौरव को राजीनामा कराए जाने के लिए भोपाल आने को कहा था। 22 सितंबर को जब वह भोपाल जाने को तैयार हुआ तो उसने पुलिसकर्मी के नंबर पर फोन कर आने की बात पूछी।
विज्ञापन
सब कुछ तय होने के बाद 23 सितंबर को गौरव कानपुर सेंट्रल से भोपाल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उसने कानपुर में रह रही बहन को झांसी पहुंचने तक फोन पर जानकारी दी। इसके बाद उसका फोन स्विच आफ हो गया। परिवारीजनों ने थाने में शिकायत की। बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह को भी उसके बेटे ने प्रार्थना-पत्र देकर अनहोनी की आशंका जताई। एएसपी ने पीड़ित परिवारीजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।