{"_id":"5cdc49bdbdec22071212cdb8","slug":"15579407251-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के गले से चेन लूट ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक के गले से चेन लूट ले गए लुटेरे
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुछ दिन पूर्व दंपती और व्यापारी से हुई लूट के बाद बुधवार को बाइकर्स गैंगे ने एक भाजयुमो नेता को अपना निशाना बनाया है। रेलवे स्टेशन के पास खड़े भाजयुमो के जिला महामंत्री के गले से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन ले उड़े।
काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की, फिर भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थाना किशनी क्षेत्र के मोहल्ला हवेली निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चौहान मंगलवार को किसी काम से शहर आए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वह रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार तभी करहल चौराहे की ओर से एक बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। जब तक विक्रांत कुछ समझ पाता लुटेरे तेजी से भांवत चौराहा की ओर चले गए।
युवक ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह कुछ देर में आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों का पता लगाकर कार्रवाई करेगी।
बाइकर्स गैंग का आतंक, दहशत में लोग
मैनपुरी। जिले में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई इनका शिकार हो रहा है। कहीं चेन और मोबाइल लूटा जा रहा है तो कहीं गोली मारकर लूट की वारदात अंजाम दी जा रही है। इसके चलते जनता में भय व्याप्त है। इन दिनों शहर के देवी रोड पर भी बाइकर्स गैंग का आतंक है। बीते कुछ दिनों में तीन युवकों के मोबाइल छीने जा चुके हैं। एक युवती से बैग छीनने की कोशिश भी की गई है।