फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रंगा के घर पर हुआ था लूटे सोने का बंटवारा

रंगा के घर पर हुआ था लूटे सोने का बंटवारा

Sun, 04 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रंगा के घर पर हुआ था लूटे सोने का बंटवारा
मथुरा। दो सराफा कारोबारियों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूटने के बाद सभी बदमाश चौबियापाड़ा में रंगा के घर पर पहुंचे थे। यहीं बदमाशों ने लूटे गए सोने का बंटवारा किया। सौरभ और रूपेश अपने हिस्से का सोना लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आए सौरभ ने बताया कि वो रात भर रंगा के घर पर ही रहे थे। पुलिस ने सौरभ के कब्जे से तीन लाख रुपये का सोना और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि सौरभ ने लूटा गया सोना अपने दोस्त लखन के घर पर रख दिया था। लखन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


15 मई को होलीगेट के अंदर कोयला वाली गली में सराफ मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या करके 4 करोड़ का सोना लूट लिया गया था। पुलिस ने रंगा और उसके दो भाइयों समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया। सौरभ यादव और महेश पुलिस से अभी तक बच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को आगरा के एमएम गेट निवासी सौरभ को चौबियापाड़ा के गूजर हट्टा से दबोच लिया। सौरभ की निशानदेही पर चौबियापाड़ा के गजापाइसा निवासी लखन को घर से लूटा गया 100 ग्राम सोना और 45 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। पुलिस ने सौरभ और लखन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में इस बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और एसआई प्रदीप कुमार ने गिरफ्तारी में भी भूमिका निभाई। एसएसपी ने टीम को पांच हजार के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed