फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

खेत में मिला श्रमिक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Sep 2019 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मद मंजूर मृतक (थाना टूंडला क्षेत्र में युवक की हत्या फाइल फोटो ) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र में ग्राम राजा का ताल के समीप शनिवार सुबह श्रमिक का शव पड़ा मिला। श्रमिक की हत्याकर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कई साल से वो ओम ग्लास कारखाने में काम कर रहा था।
विज्ञापन

राजा का ताल के समीप खेतों में शनिवार सुबह शव के पड़े होने की सूचना पर डायल 100 टीम पहुंची। युवक के गले में गमछा पड़ा था। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त बिहार के जिला मधुवनी के थाना लखनौर के विरमा निवासी मो. मंजूर (40) के रूप में हुई। शिनाख्त उसकी पत्नी सगीरा खातून ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में ही लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। आशंका है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। मृतक के चाचा मोहम्मद नसीर ने बताया करीब 20 वर्ष से थाना टूंडला के ग्राम राजा का ताल में किराए के मकान में ही रहकर कारखाने में काम करता है।
विज्ञापन

वर्तमान में वह राजा का ताल निवासी अर्जुन सिंह यादव के मकान में किराए पर पत्नी सगीरा खातून और डेढ़ साल की बेटी के साथ रह रहा था। शुक्रवार को वह ओमग्लास कारखाने में काम करने गया था। रात करीब दो बजे कारखाने से ड्यूटी समाप्त करके लौट रहा था लेकिन सुबह घर नहीं पहुंचा था। चाचा का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। एसएचओ टूंडला ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि श्रमिक की हत्या हुई या फिर अन्य कोई कारण है यह तो जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed